सिने मैजिक रोड हुई क्षतिग्रस्त, बंद किए डिवाइडर कट को खोलने से हादसे का डर

गंगाशहर से सिने मैजिक सिनेमा तक पांच नंबर रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हालात यह है कि सड़क पर गड्ढे वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं। आए दिन यहां वाहन आपस में टकराते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार दोनों पक्षों के बीच वाहनों के टकराने पर झगड़ा भी हो जाता है। क्षेत्र के दुकानदार बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाते है। इतना नहीं रोड पर बने डिवाइडर को लोगों ने सुविधा अनुसार खोल लिया है, जिसे प्रशासन ने पूर्व में हादसों पर कमी लाने के लिए बंद करवाया था। रोड कट खोलने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर लोगों के हौसले बुलंद है। आए दिन कहीं न कहीं नया रोड कट खुला मिलता है। डिवाइर के बीच में लोगों घरों का कचरा व पशुओं का गोबर भी डाल रहे है, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। वातावरण भी दूषित हो रहा है। बीमारियां फैलने की भी आशंका रहती है। वाहन चालक रवि चौधरी ने बताया कि नगर निगम व बीडीए दोनों के क्षेत्राधिकार में आने वाले इस एरिया की दिनोंदिन दुर्दशा होती जा रही है। आवारा पशुओं , खराब लाइटों, चौपट सफाई व्यवस्था से गंगाशहर के बाशिंदे बेहद परेशान है। रात में रोड लाइट्स बंद और खराब होने के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *