सिपाही की बाइक चोरी कर भाग रहा था, लोगों ने पकड़ा

आरक्षी की बाइक चोरी कर भाग रहे एक अभियुक्त को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर अरगोड़ा थाना की पुलिस को सौंपा है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम सुभाष कुमार है। वह चुटिया का रहने वाला है। उसके विरुद्ध अरगोड़ा थाना में आरक्षी सुभाष चंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि वह सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी निर्मला कौर के अंगरक्षक के तौर पर कार्यरत है। 29 दिसंबर की शाम 6.30 बजे अशोकनगर विद्यालय मार्ग में अपनी बाइक लगाए हुए थे और आराम कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें चोर-चोर का शोर सुनाई पड़ा। आसपास के लोग दौड़ कर किसी को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। वे बाहर निकले तो देखा कि एक लड़के को लोगों ने पकड़ रखा है, जो बाइक चुरा कर भाग रहा था। पकड़े गए लड़के ने अपना नाम सुभाष कुमार बताया। फिर टीओपी के पुलिस कर्मियों को बुलाया गया और उसे सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *