भास्कर न्यूज | सिमडेगा आगामी 9 से 18 जनवरी तक गुरु काशी विश्वविद्यालय भटिंडा,पंजाब में होनेवाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में सिमडेगा महाविद्यालय के चार छात्र-छात्राएं रांची विश्वविद्यालय की टीम का हिस्सा बनते हुए प्रतिभागी बनेंगे।टीम के साथ सिमडेगा महाविद्यालय के पीटीआई बबलू कुमार को भी रांची विश्वविद्यालय के तरफ से कुश्ती टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। चयनित छात्र छात्राओं में सरस्वती कुमारी (बीकॉम), रेशमा कुमारी (बीकॉम) अंजना कुजूर (बीए) पोलीकार्प एक्का (बीए) तथा प्रशिक्षक पीटीआई बबलू कुमार शामिल हैं। टीम के रवाना होने से पहले प्राचार्य प्रो. देवराज प्रसाद, डॉ. बृजेश प्रियदर्शी, सिमडेगा महाविद्यालय स्पोर्ट्स एंड एथलेटिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. रोशन शांति नंदन टेटे, डॉ. जितेश पासवान, प्रो. बिशेश्वर मुंडा, प्रो. प्रदीप लोहरा सहित महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


