सिमरियाधौड़ा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:नशे के दौरान हुए विवाद पर धारदार चाकू से किया था हमला, बाइक भी बरामद

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए सिमरियाधौड़ा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू और बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश और नशे के दौरान हुए विवाद का परिणाम थी। आरोपियों ने साथ बैठकर नशा करते समय हुए झगड़े के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। शव पर धारदार हथियार से कई गंभीर चोटें थीं
यह घटना गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधौड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र के पास हुई थी। 6 नवंबर 2024 को पुलिस को सूचना मिली कि उपस्वास्थ्य केंद्र के पीछे एक गली में शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव पर धारदार हथियार से कई गंभीर चोटें थीं। मृतक की पहचान हेठलापीठ निवासी छोटू दास (30), पिता स्व. राजू दास के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी धनेश्वरी देवी ने मुफ्फसिल थाना में नौ लोगों के खिलाफ साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 335/24, दिनांक 06.11.2024, धारा 103(1)/118/61(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एक विशेष टीम का गठन किया गया
हालांकि, गहन जांच के दौरान नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली। एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें बरवाडीह निवासी रहबर अंसारी उर्फ छोटू/छोटे (25) और पीपराधौड़ा निवासी शमीम अंसारी उर्फ अफसर/लंगड़ा (लगभग 24) शामिल है। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने छोटू दास के साथ बैठकर नशा करते समय हुए विवाद के बाद उसकी हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *