सियासी बात नहीं, मगर पूरा पंजाब साध गए PM मोदी:दोआबा में सत्ता को संतों से छोटा दिखाया; माझा में बॉर्डर छोड़ ट्रेड, मालवा बजट-रोजगार से जोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां से बिना राजनीतिक बात किए मालवा-माझा और दोआबा साध गए। पीएम ने जालंधर, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर, अमृतसर और लुधियाना का दो बार जिक्र किया। इन शहरों में भाजपा की 40 सीटों पर नजर है। जालंधर, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर की सीटों पर दलित वोटर्स का ज्यादा प्रभाव है। अमृतसर और लुधियाना का नाम लेकर पीएम ने शहरी हिंदू वोटर्स और व्यापारी वर्ग को साधने की कोशिश की। टेक्सटाइल बजट का जिक्र कर पीएम ने समझाया कि कैसे यहां के युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने यूरोपियन यूनियन का बाजार खोला। सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर अमृतसर और लुधियाना में देखने को मिलेगा। PM ने यह संदेश भी दिया कि आजादी के 78 सालों में भाजपा ने दलित समाज के बारे में सोचा। पद्मश्री का पीएम ने जिक्र किया। इसके साथ ही खुद को संत रविदास की जन्मभूमि काशी से जोड़ा। मंच पर संत निरंजन दास के दो बार पैर छूए। इन सबसे PM ने इमोशनली भी लोगों को जोड़ा। किसी पार्टी को कोसे बिना और पंजाब का मुद्दा छेड़े बिना पीएम ने एक तरह से जालंधर से 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव की शुरूआत कर दी। PM ने पूरे पंजाब को कैसे साधा… PM मोदी ने इमोशनली लगाव दिखाया… —— ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छुए:बोले- पंजाब के कपड़े यूरोप में बिकेंगे; आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास पर रखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदासिया समाज के जालंधर स्थित सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां PM मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छूकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मेरा रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां (मैं पंजाब की धरती को नमन करता हूं)। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *