सिरपुर महोत्सव शुरू:सीएम ने की 200 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा

छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर अंकित करने के संकल्प के साथ सीएम साय ने रविवार को महासमुंद के प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव की शुरुआत की। सीएम ने जिले को 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की घोषणा की। कहा कि सरकार सिरपुर को विश्व धरोहर की सूची में शामिल कराएगी। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधुनिक सड़कें, पार्किंग, लाइटिंग और टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। मलेशिया और जापान से भी बौद्ध विचारक पहुंचे
सिरपुर महोत्सव में मलेशिया, कोरिया और जापान के बौद्ध विचारकों की माैजूदगी को रेखांकित करते हुए सीएम ने सिरपुर को सनातन, बौद्ध और जैन संस्कृति का अद्भुत संगम बताया। पुरातात्विक महत्व को बचाए रखने के लिए विशेष कॉरिडोर और संरक्षण प्रयासों पर जोर दिया गया है ताकि आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास को जान सके। साथ ही सिरपुर बैराज की जल्द स्वीकृति और सिकासेर-कोडार डैम लिंक परियोजना से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *