सिरमौर में आधी रात को भीषण अग्निकांड:एक परिवार के 5 लोग लापता, 1 को रेस्क्यू किया, LPG सिलेंडर फटने से मकान राख

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के नौहराधार में बीती रात को बड़ा हादसा हो गया। तलंगना गांव में शॉर्ट सर्किट के बाद आधी रात में मकान में आग भड़क गई। इससे LPG सिलेंडर फट गया, जिससे आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया, जबकि पांच लोग लापता है। घायल को साथ लगते संगड़ाह अस्पताल में उपचार को लाया गया है। आग लगने के बाद मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिली है। इसके बाद वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। अग्निकांड की यह घटना रात दो-तीन बजे के करीब की बताई जा रही है। स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए है। प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बाद इसमें तेजी आएगी। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *