सिरमौर में दून पहाड़ी महासम्मेलन:पहाड़ी वाद्य यंत्र बजाए गए, लोग नाटी और रासे लगाएंगे

सिरमौर के पांवटा साहिब में रविवार को दून पहाड़ी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। दून पहाड़ी महासम्मेलन की शुरुआत पांवटा साहिब के प्वाइंट से जातर से शुरू हुई और बाजार होते हुए नगर परिषद मैदान में खत्म हुई। महासम्मेलन में पहुंचने से पहले पहाड़ी वाद्य यंत्रों को बजाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार करना हैं। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र की संस्कृति के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक लोगों को देखने को मिली। इस महासम्मेलन में पहाड़ी समुदाय को संगठित कर अपनी संस्कृति से अवगत करवाने का प्रयास किया गया और एक दूसरे के सुख दुख में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया गया। जो कि संगठन का एकमात्र उद्देश्य है। दून पहाड़ी संगठन के अध्यक्ष खजान सिंह, सचिव कुंदन शर्मा, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, पंकज नेगी, राजेंद्र राणा, कुलदीप सिंह, दीपराम ठाकुर, रामलाल शर्मा, सतीश कपूर और उजागर चौहान ने बताया कि इस दौरान मैदान में एक साथ पहाड़ी समुदाय के पुरुष और महिलाएं नाटी और रासे लगाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *