सिरमौर में मिला युवक का शव:पुलिस बोली- पेड़ पर लटका था, उम्र 28 साल के आसपास

सिरमौर के पांवटा साहिब में यमुना नदी के बीच एक टापू पर पेड़ पर लटका एक युवक का शव मिला है। घटना पुलिस उप मंडल की हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा के बीच हुई। हिमाचल और उत्तराखंड की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। ये इलाका उत्तराखंड में आता है। इसलिए उत्तराखंड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आज हिमाचल पुलिस को सूचना मिली थी कि यमुना नदी के बीच बने एक टापू में पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। मृतक की आयु लगभग 28 साल के आसपास है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई। डीएसपी पांवटा अदिति सिंह ने बताया कि घटनास्थल उत्तराखंड में पड़ने के कारण इसकी जांच उत्तराखंड पुलिस कर रही है। इस मामले में पांवटा पुलिस पूरा सहयोग कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *