सिरसा में अपने ही प्लॉट में फंदे पर लटका युवक:परिजन बोले-पंजाब का कॉन्स्टेबल पैसे के लिए धमका रहा था, चोट के निशान मिले

हरियाणा के सिरसा में शनिवार को युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पंजाब का एक कांस्टेबल युवक पर बार-बार पैसों को लेकर दबाव बना रहा था। दोनों में पिछले कुछ दिनों से ये विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी युवक से 30 हजार रुपए देने को कहता था और दबाव बना रहा था कि पैसे नहीं दिए तो 420 का पर्चा करा दूंगा। उसने पुलिस को इसको लेकर शिकायत भी दे दी। परिजनों ने कहा कि इसके बाद युवक के कुछ जानकार बीती रात घर आकर उसे लेकर गए थे और शक है कि उन्होंने मिलकर उसे मार दिया और फिर फंदे पर लटका दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस को युवक के सुसाइड करने की आशंका है, हालांकि सभी एंगल से जांच की जा रही है। अब सिलसिलेवार जानिए क्या है पूरा मामला… इस कारण परिवार का शक बढ़ा मृतक के भाई संदीप का आरोप है कि वहां कमरे में कोई स्टूल या कुर्सी नहीं थी और गले पर रस्सी चार बार लपेटी हुई थी। छत से गाटर पर अकेले इस तरह फंदा लगा पाना मुश्किल है। मुंह पर भी कुछ चोट के निशान हैं। परिजनों ने आगे मांग की कि मामले में जांच कर पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे। पुलिस बोली-मामला सुसाइड का लग रहा इस मामले में रोड़ी पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि पैसों का लेन-देन का मामला है। दोनों पक्षों को शुक्रवार रात को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद वह घर चले गए थे। रात को कुरंगावाली के बलजीत ने सुसाइड कर लिया। परिजनों के जो आरोप है, उसके अनुसार बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *