सिरसा में कार-ट्राले की टक्कर, एक युवक की मौत:2 लोग घायल, राजस्थान से दिल्ली जा रहा था मृतक

सिरसा के निशूराज रिसॉर्ट के पास हुए एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक राजस्थान के गंगानगर जिले का रहने वाला था और अपने परिजनों के साथ दिल्ली जा रहा था। यह हादसा एक कार और ट्राले की जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ। कार में तीन से चार लोग सवार थे। मृतक की पहचान अपूर्व गर्ग (17) के रूप में हुई है, जो जीवन गर्ग का पुत्र था। परिवार राजस्थान के गढ़साना, जिला गंगानगर का निवासी है। वे दिल्ली में अपने हृदय रोगी ताऊ को दवा दिलवाने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अपूर्व को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार ड्राइवर सुखदीप और एक अन्य रिश्तेदार विजय कुमार को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिरसा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। संबंधित थाने के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *