रेवदर के सिरोड़ी स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में भाजपा द्वारा वीबी जीरामजी योजना पर एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सांसद चौधरी ने अपने संबोधन में बताया- वीबी जीरामजी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अब कच्चे कार्यों के बजाय पक्के निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही, रोजगार की अवधि 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन की जाएगी, जिससे ग्रामीण परिवारों को अधिक आर्थिक संबल मिलेगा। भाजपा सिरोही जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा- पूर्व में नरेगा के अंतर्गत कच्ची नाड़ियां खोदी जाती थीं, जिनका स्थायी लाभ सीमित था। अब पक्के निर्माण कार्यों के माध्यम से गांवों में दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सनवाड़ा से सिरोड़ी तक एक ट्रैक्टर रैली का भी आयोजन किया गया। इस रैली में सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, जोधपुर के पूर्व महापौर राजेंद्र गहलोत और कार्यक्रम जिला संयोजक मदन सिंह थल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर आमजन को जागरूक किया। रास्ते में विभिन्न जगहों पर ग्रामीणों द्वारा रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। बैठक में प्रांत संयोजक रामस्वरूप, जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, कार्यक्रम जिला सह संयोजक हिदाराम माली, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल, जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा, मंडल संयोजक जयदीप सिंह देवड़ा, अनादरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूभाई पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष डाया लाल दवे, लक्ष्मण कोली, दीपाराम चौधरी सहित मंडल सह-संयोजक अशोक पुरोहित, भानाराम मेघवाल, रतनलाल माली, मंडल महामंत्री वेलाराम चौधरी, मगनलाल पुरोहित, रमेश जोशी और पारुल मेघवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।


