सिरोही में टायर फटने से एयरफोर्स की गाड़ी पलटी:भीमाना हाईवे पर हुआ हादसा, गाड़ी से कूदकर 2 जवानों ने बचाई जान

सिरोही में उदयपुर-पालनपुर फोर लेन पर रोहिड़ा थाना क्षेत्र में भीमाना हाईवे पर एयरफोर्स की एक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार दोनों जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना का कारण टायर फटना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स के जवान जोधपुर से माउंट आबू के लिए रवाना हुए थे। भीमाना हाईवे पर पहुंचते ही अचानक गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने के कारण गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। गाड़ी के पलटने से पहले ही उसमें सवार दोनों जवानों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई (NHAI) की टीम और रोहिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन को सीधा कर मौके से हटवाया गया और एयरफोर्स के जवानों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *