सिरोही में ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर:हादसे में 1 युवक गंभीर घायल, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

सिरोही में सदर थाना क्षेत्र में कांडला राजमार्ग पर वाड़ेली पुलिया के पास एक ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। ट्रेलर में पाइप लदे हुए थे, जिनमें से कुछ टक्कर के बाद सड़क पर गिर गए। दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक नारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दूदू निवासी कालूराम गुर्जर पुत्र सहयोगी राम गुर्जर को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकलवाया। घायल कालूराम को एम्बुलेंस 108 की मदद से सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु करवाया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *