सिरोही में सरसों के तेल से भरा टैंकर पलटा,VIDEO:लोग डिब्बों में भरकर ले गए; घायल ड्राइवर और हेल्पर का कराया अस्पताल में भर्ती

सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर एक तेल टैंकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर से हजारों लीटर सरसों का तेल सड़क पर बह गया, जिसे आसपास के लोग डिब्बों में भरकर ले गए। टैंकर में लगभग 40,000 लीटर सरसों का तेल भरा था। यह घटना धनारी गांव में एक होटल के पास हुई। गुजरात से राजस्थान की ओर आ रहा यह टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर पलटने के बाद उसमें भरा सरसों का तेल तेजी से सड़क पर फैलने लगा। तेल बहता देख आसपास के ग्रामीण अपने घरों से छोटे-मोटे डिब्बे और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर फैले सरसों के तेल को लूटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्वरूपगंज थानाधिकारी ओमप्रकाश ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेल लूट रहे लोगों को वहां से भगाया और वाहन मालिक को घटना की जानकारी दी। इस दौरान टैंकर के घायल ड्राइवर और खलासी को भी अस्पताल पहुंचाया गया। स्वरूपगंज थानाधिकारी ने बताया कि वाहन के दस्तावेजों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि टैंकर में कुल कितनी मात्रा में सरसों का तेल था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *