सिर पर चुन्नी बांधकर ज्वैलरी शॉप में घुसे चोर,VIDEO:दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सोना-चांदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मदनपुरी इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान में चोरी हुई। चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे, फिर लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। जानकारी के अनुसार, चार बदमाश इस चोरी में शामिल थे। इनमें से दो बदमाशों ने सिर पर चुन्नी बांधकर शटर का ताला तोड़ा और दुकान में घुस गए, जबकि दो अन्य बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। चोर 16 ग्राम सोना और लगभग 1 किलो 800 ग्राम चांदी चुराकर भाग गए। अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS… शनिवार सुबह पड़ोसियों ने दुकान का शटर उठा हुआ देखा तो उन्होंने दुकान मालिक पहलू खां को फोन किया। पहलू खां ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। दुकान के कैमरों की रिकॉर्डिंग लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पहलू खां ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद की थी। सामान की जांच करने पर पता चला कि 1 किलो 800 ग्राम चांदी और 16 ग्राम सोना गायब है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *