सिलवानी में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी:चालक की नीचे दबने से मौत, 21 यात्री घायल हुए, देवरी से बेगमगंज आ रही थी

सिलवानी के सियरमऊ के पास गुरुवार शाम एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, घटना में चालक की नीचे दबने से मौत हो गई। 21 यात्री घायल हो गए। बस सागर जिले के देवरी महाराजपुर से बेगमगंज आ रही थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। घायलों को एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया है। जानकारी के अनुसार बरकोटी कंपनी की यात्री बस क्रमांक MP07 P 1434 सागर जिले के देवरी (महाराजपुर) से रायसेन जिले के बेगमगंज आ रही थी। यात्रियों ने बताया कि तेज गति में होने बस चालक ने स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर पलट गई। बस चालक जितेंद्र विश्वकर्मा बस के नीचे दबा गया। एसडीएम, एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम पीसी शाक्य, एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य, थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी सहित प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पहुंचा और घायलों के इलाज की व्यवस्था की। सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में अभी 21 घायलों को लाया गया है। ये यात्री हुए घायल घायलों में कविता (20), तुलसीराम भैयालाल (53), कुसुमबाई (56), आशारानी (60), देवकी नंदा (53), मेघा राजपूत (45), भैयालाल (53), प्रेमराज (45), मुस्कान (21), रामकृष्ण (28), स्वरूप (31), रेशम लाल (35), सहित अन्य यात्री शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *