सिलेंडर सप्लाई करने वाले ने की गाय चोरी:गाय के बच्चा होने पर चोरी करने का बनाया प्लान,अपने एक साथी के साथ मिलकर गाय चोर कर ले गया अपने घर

जयपुर के सदर थाना पुलिस ने एक गैंस सिलेंडर सप्लाई करने वाले को गाय चोरी के आरोपी में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के एक अन्य साथी और वारदात में शामिल पिकअप को भी जब्त कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के घर से गाय रिकवर कर गाय मालिक को दे दी हैं। आरोपी इस इलाके में पिछले 7 साल से गैस सिलेंड कर प्लाई कर रहा था। गाय के बच्चा होने पर आरोपी ने गाय चुराने और अपने घर जाकर छोड़ने का प्लान अपने एक साथी के साथ बनाया था। डीसीपी वैस्ट अमित कुमार ने बताया कि 11 जनवरी को दीपक धामाई (30) की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई की 9 जनवरी को एनबीसी दुर्गा विस्तार कालोनी में उसकी गाय को कोई चोरी कर ले गया हैं। चोर गाय को एक पिकअप गाड़ी में डाल कर ले गया हैं। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज चैक किये गए तो पता चला पिकअप से गाय चोरी हुई हैं। जिस पर टीमों ने इलाके में लगे हुए और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घटनास्थल व आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखे गये जिसमें पिकअप वाहन के रजिस्टरेशन नम्बर आरजे 21 जीई 5216 होना पाया गया। जिस पर पुलिस टीम ने एनएचएआई पर लगे हुए टोल पर पिकअप के सम्बंध में जांच शुरू की। जिस पर पता चला कि यह पिकअप जयपुर शहर से शिवदासपुरा टोल होकर टोंक की तरफ गई हैं। जिस पर पिकअप मालिक के बारे में जानकारी ली और वाहन मालिक चेतन कुमार कहार से पूछताछ की तो पता चला कि गाय गांव डबेटा झरकाश थाना डबलाना हैं जिस पर टीम ने मौके पर पहुंच कर गाय और पिकअप को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी चेतन कुमार(20) पुत्र दुर्गालाल कहार निवासी-गांव झाडकश पोस्ट डाबेटा पुलिस थाना दबलाना जिला बुंदी और पप्पू योगी(30) पुत्र देवीनाथ योगी निवासी 10 जोगियों का मौहल्ला गंगटी कलां थाना मौजमाबाद जयपुर हाल मकान नं. एसडी 237 शांति नगर पुलिस स्टेशन दोनों परिचित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *