सिवनी के घंसौर में दखनी टोला के पास बुधवार रात में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान संजू आईयाम (20 वर्ष) और अतुल मसराम (13 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों धूमा मॉल के निवासी हैं। दुर्घटना के समय दोनों घंसौर से अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत घंसौर पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को बार-बार वाहन सावधानी से चलाने की अपील की जाती है, लेकिन लापरवाही के कारण ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।


