सिवनी में ईसाई समाज ने निकाली रैली:क्रिसमस के पूर्व खुशहाली और शांति का संदेश देने बनाई मनमोहक झांकियां

आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उसके पहले प्रशु ईशु का शांति संदेश आमजनों तक पहुंचाने ईसाई समाज ने नगर में उत्साह से पैदल रैली निकाली। इसमें समाज के पुरुषों के साथ नन्हें बच्चों और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। नन्हें बच्चों ने आकर्षक झांकी से साथ सभी को खुशहाली और शांति का संदेश दिया। क्रिसमस के पूर्व अमन-चैन व अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर कचहरी चौकी सीएनआई चर्च से ईसाई समुदाय की ओर पैदल रैली निकाली गई। रैली में बच्चों के साथ महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थित रही। रैली में प्रभु ईशु मसीह के संदेशों को दोहराया गया। लोगों में आपसी भाईचारा रखने का की प्रेरणा दी गई। 25 दिसंबर को प्रभु ईशु का जन्मदिन क्रिसमस पर्व के रूप में उत्साह से मनाया जाता है। इसके लिए गिरजाघरों में तैयार और साज-सज्जा प्रारंभ हो आ गई है। सीएनआई चर्च से शुरू हुई रैली सर्किट हाउस चौराहा, बाहुबली स्व चौक, एसबीआई चौक, सिंधिया इस तिराहा, गणेश चौक, जैन मंदिर, नेहरू अ रोड, नगर पालिका, बस स्टैंड होकर व दलसागर तालाब से पुनः सीएनआई चर्च में समाप्त हुई। रैली में रेन्ह विकास, रेव अश्वनी, अमर बी सिंग, बसंत ब्रम्हे, ग्रीडियन सिंह, मोरिश नाथ, सुनील, विनय बास, विल्वर सांस, सपन सेमुअल, विपिनं सेमुअल, आशुतोष, सतीष नेथन, राबिन मसीह, एसडी दास सहित ईसाई समुदाय लोगों ने हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *