सिवनी में केदारपुर मंडल अध्यक्ष को हटाने की मांग:भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया

सिवनी जिले के घंसौर के केदारपुर मंडल के 42 बूथ अध्यक्ष जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे और नियुक्त केदारपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकू मरकाम को कांग्रेस से आया बताकर विरोध शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को छोड़कर लोक सभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने वाले लोकु मरकाम को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इस नियुक्ति को निरस्त किया जाए। केदारपुर के सक्रिय कार्यकर्ता ओमकार, राजकुमार, अनिल यादव, अर्जुन सिंह, अनिल पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि रायशुमारी में जिसे पांच प्रतिशत बूथ अध्यक्षों का समर्थन नहीं मिला, जिसके पास संगठन को दायित्व नहीं है, ऐसे कांग्रेस पदाधिकारी का नाम मंडल चुनाव प्रभारी द्वारा आगे बढ़ा दिया गया। इस मामले में भाजपा जिला पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यकर्ताओं से प्राप्त आपत्तियों को प्रदेश चुनाव प्रभारी और अपील समिति के पास भेजा जा रहा है, जिस पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उचित निर्णय लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *