सिवनी में ठंडी हवाओं ने बढ़ाया ठंड का असर:13.6 डिग्री पर पहुंचा पारा, डॉक्टर दे रहे सावधानी बरतने की सलाह

जिले में कुछ दिनों से लोगों को ठंड का अहसास कम हो रहा था, क्योंकि पिछले सप्ताह शीत लहर नहीं चलने के कारण ठंड का असर कम हुआ था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था। तीन दिन पहले मौसम में आए बदलाव के कारण हुई वर्षा से वातावरण में ठंडक घुल गई। मौसम साफ होने के बाद शीत लहर चलने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। शाम होने के बाद लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। एक दिन पहले सोमवार को जहां न्यूनतम पारा 16.4 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार को न्यूनतम पारा तीन डिग्री गिरकर 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। शाम होने के बाद बढ़ रही ठंड दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड का कम अहसास हो रहा है, लेकिन सुबह आठ बजे तक और शाम छह बजे से सिहरन भरी ठंड बढ़ने से लोग कांप रहे हैं। वहीं, कई लोग शाम होने के बाद ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ेगी। आने वाले दिनों में फिर वर्षा होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। ऐसे में यदि वर्षा होती है तो कंपाने वाली ठंड बढ़ सकती है। छा रहा घना कोहरा मौसम में बदलाव के कारण जहां ठंड बढ़ रही है, वहीं सुबह के समय कोहरा छा रहा है। हर दिन सुबह के समय कोहरा छाए रहने से फसलों पर विभिन्न रोगों का खतरा बढ़ सकता है। किसानों के अनुसार, कोहरे के कारण चने की फसल में इल्लियों का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं, गेहूं की फसल पीली पड़ सकती है। इसे लेकर कृषि विज्ञानी किसानों को फसलों में सिंचाई करने के साथ-साथ उपचार के उपाय भी बता रहे हैं। अधिक कोहरा रहने की स्थिति में किसानों को खेतों के आसपास धुआं करने की सलाह भी दी जा रही है। एक सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *