सिवनी में दो बाइकों की भिड़ंत, 2 युवक घायल:एक युवक का पैर टूटा जबलपुर रेफर, एक घायल; ब्लॉक कॉलोनी के पास हादसा

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसा हुआ। ब्लॉक कॉलोनी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। हादसे में स्लीमनाबाद निवासी श्याम सुंदर (25) को गंभीर चोटें आईं, उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया। दूसरे घायल रवि उइके (34) का इलाज घंसौर अस्पताल में चल रहा है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया सूचना मिलने पर घंसौर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी लक्ष्मण झरिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। क्षेत्र में रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और रात में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *