सिवनी में दो बाइक की आपस में भिड़ंत:हादसे में दो लोग घायल, छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ के पास की घटना

सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ के पास शनिवार दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ के पास 2 बाइक सवार आपस मे टकरा गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने छपारा पुलिस और 108 वाहन को दी। जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। छपारा थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामगढ़ के समीप 2 बाइक की भिड़ंत में 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस लगातार लोगों को समझाइश दे रही है कि यातायात के नियमों का पालन करें। बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *