सिविल लाइन टीआई दीपक पासवान लाइन अटैच:कमिश्नर ने जारी किया आदेश, अफसर वजह बता रहे प्रशासनिक कारण

राजधानी रायपुर में सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान को रायपुर कमिश्नर ने लाइन अटैच कर दिया है। निरीक्षक पर कार्रवाई का कारण विभागय काम में लापरवाही करना बताया जा रहा है। रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार निरीक्षक रैंक के अधिकारी पर कमिश्नर ने एक्शन लिया है। आदेश जारी होते ही महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और अधिकारी-कर्मचारी इस फैसले के पीछे के कारणों को लेकर कयास लगा रहे हैं। देर शाम जारी हुआ आदेश पुलिस कमिश्नर कार्यालय से देर शाम आदेश जारी करके सिविल लाइन थाना प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन अटैच करने के निर्देश दिए गए। हालांकि आदेश में किसी प्रकार की विभागीय जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई का उल्लेख नहीं किया गया है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। गिरफ्तारी सूचना लीक होना बना कारण पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइन पुलिस ने बडे ठग को मुंबई से पकड़ा। आरोपी के रायपुर पहुचने से पहले उसकी गिरफ्तारी की जानकारी लीक हो गई। इस जानकारी के लीक होने पर निरीक्षक पर एक्शन होना बताया जा रहा है। बहरहाल इस वजह से थाना प्रभारी पर एक्शन हुआ, इसकी अधिकृत पुष्टि किसी भी अफसर ने नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *