सिविल लाइन पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार:दो चोरी को दिया था अंजाम, एसपी ने 6 हजार का इनाम घोषित किया था

विदिशा में सिविल लाइन पुलिस एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोर के ऊपर 6 हजार रुपए का इनाम घोषित था। चोर ने पिछले तीन महीने में दो घरों से लाखों की चोरी की थी। दरअसल, 12 अक्टूबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवराज सिंह के घर से 30 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थी। वहीं, दूसरा मामला 26 नंवबर का है। अहमदपुर रोड पर बने एक वेयरहाउस में चोरी हो गई थी। चोर वेयरहाउस में रखे गेहूं की बोरी चोरी कर कर ले गए थे। फरियादी बसंत जैन ने सिविल लाइन थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पकड़ा गया चोर सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने जगह-जगह चोरों की तलाश की। कही कुछ सुराग नहीं मिलने पर एसपी ने चोर के ऊपर 6 हजार का इनाम रख दिया था। सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शातिर चोर विशाल मीणा बंटीनगर के पास में घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके विशाल को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *