सिविल सर्जन डॉक्टर राय ने किया रक्तदान

सिविल सर्जन डॉक्टर राय ने किया रक्तदान

अनूपपुर। जिला चिकित्सालय अनूपपुर के एनआरसी में भर्ती शहडोल निवासी 15 माह के बच्चे चंद्र कुमार यादव को रक्ताल्पता होने से तथा मरीज के परिजनों द्वारा रक्त की व्यवस्था न कर पाने पर स्थिति की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. एससी राय ने रक्तदान किया है। अस्पताल भ्रमण के दौरान बच्चे की स्थिति का जायजा ले रहे डॉ एस सी राय ने परिजनों से चर्चा की तथा बच्चों को तात्कालिक रक्त की आवश्यकता होने पर स्वयं रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सदाशयता का संदेश दिया। एनआरसी में भर्ती बच्चे का रक्त ग्रुप बी पॉजिटिव तथा हीमोग्लोबिन प्रतिशत 3.8 तथा वजन लगभग 5 किलो था। जिला चिकित्सालय अनूपपुर के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ एस सी राय ने रक्तदान करते हुए नागरिकों से रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *