सिविल सर्जन शिरीष रघुवंशी के निलंबन पर जश्न मनाया गया:भ्रष्टाचार उन्मूलन संघर्ष समिति ने बैंड-बाजा बजाकर लोगों को खिलाई मिठाई

सिविल सर्जन शिरीष रघुवंशी के निलंबन पर शनिवार को विदिशा में जश्न मनाया गया। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे शिरीष के निलंबन पर भ्रष्टाचार उन्मूलन संघर्ष समिति ने जिला अस्पताल के सामने बैंड बजाकर खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने लोगों को मिठाई भी बांटी। दरअसल, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शिरीष रघुवंशी पर मरीजों के इलाज में लापरवाही, आपूर्ति में गड़बड़ी, अस्पताल फंड के दुरुपयोग और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे। सर्जन डॉ. शिरीष रघुवंशी के खिलाफ एक ही फर्म को सफाई और सिक्योरिटी का ठेका देने, किचन शेड बनाने में भ्रष्टाचार, सामग्री खरीदी के लिए मनमानी शर्तों पर टेंडर जारी करने जैसे कई मामलों में कलेक्टर की जांच चल रही है। जिसके चलते उन्हें सिविल सर्जन के पद से सस्पेंड कर दिया गाया। जिला अस्पताल का स्टाफ सिविल सर्जन से काफी नाराज थे और इस मामले को लेकर कई बार जिला प्रशासन को शिकायत भी कर चुके थे। सिविल सर्जन के निलंबन के बाद जिला अस्पताल के स्टाफ ने भी खुशी मनाई ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *