धमतरी| सिहाद रेस्ट हाउस के पास स्थित एक जुआ फड़ पर छापा मारकर भखारा पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 26 हजार नगद और ताश की गड्डियां जब्त की गईं हैं। इन सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। भखारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सिहाद के रेस्ट हाउस के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। इस दौरान 5 जुआरी रंगे हाथों पकड़े गए, जबकि अन्य कई जुआरी फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में होमेश मारकंडेय (24) सिवनीकला, यतीश बघेल (25) डांडेसरा, कौशल नारंग (19) सलोनी, चंदू बंजारे (32) छछानपैरी रायपुर, यादराम साहू (40) बगतरा अभनपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से कुल 26 हजार रुपए नगद और ताश पत्तियां बरामद कीं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


