सीआईआई के जोन चेयरमैन बने मुखिंदर, साहिल वाइस चेयरमैन

भास्कर न्यूज | जालंधर कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज का सालाना समारोह करवाया गया। साल 2025-26 के जालंधर जोन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस दौरान सीआईआई जालंधर जोन के चेयरमैन मुखिंदर सिंह चुने गए। जबकि साहिल सूद वाइस चेयरमैन चुने गए। समारोह में सबसे पहले चेयरमैन अजय सिक्का के सफल कार्यकाल के समापन को याद किया गया। सबसे पहले अजय सिक्का ने विचार रखे। सभी प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी गई। सीआईआई पंजाब राज्य के चेयरमैन अमित जैन व वाइस चेयरमैन हरप्रीत भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जालंधर जोन के चेयरमैन बनाए गए मुखिंदर सिंह स्टेट इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। धर्म ट्रांस बेल्ट्स के सीईओ साहिल सूद को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। इस मौके पर नीविया स्पोर्ट्स से राजेश खरबंदा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से डॉ अमन मित्तल, अजय इंडस्ट्रीज से अजय गोस्वामी, बसंत ऑटोटेक से तुषार जैन, कलसी मेटल्स से बरिंदर कलसी, फाइन स्विच से एसपी सेठी, दिनेश शर्मा, हरप्रीत सिंह, जसजीत बेदी, धरमिंदर मेहता, जसविंदर सूरी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *