सीआरपीएफ ने किया सिविक एक्शन प्रोग्राम

बीजापुर| सीआरपीएफ की 62वीं बटालियन ने चेरामंगी में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया। डीआईजी बीएस नेगी के मार्गदर्शन व कमांडेंट दीपक मेहरा की मौजूदगी में आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम में चेरामंगी, दुगाईगुड़ा, चरकडोडी, पेंकरम और पुन्नुर के ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जरूरत का सामान, विद्यार्थियों व युवाओं को खेल सामग्री दी गई। इनमें कंबल, सोलर लैंप, खेल सामग्री, अध्ययन सामग्री, कृषि उपकरण सहित अन्य सामान बांटे गए हैं। बीजापुर। जरूरतमंदों को सामान देते सीआरपीएफ अफसर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *