सीआरपीएफ 216 बटालियन ने मिलेट मेला का आयोजन किया

भास्कर न्यूज | खरियार रोड सिलदा स्थित सीआरपीएफ 216 बटालियन के मुख्यालय में गुरुवार को मिलेट मेला का आयोजन किया गया। सीआरपीएफ 216 बटालियन कमांडेंट एरिक गिलबर्ट के तत्वावधान में आयोजित मिलेट मेला का खरियार रोड पालिकाध्यक्ष डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया। मिलेट मेला में 34 प्रकार के विभिन्न मिलेट खाद्य आइटम प्रदर्शित किए गए। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि समेत अन्य वक्ताओं ने मिलेट को डेली डाइट में शामिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाजसेवी मनोज डागा, रचना जैन समेत अन्य प्रबुद्ध जन व सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *