भास्कर न्यूज | बेमेतरा जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल की अध्यक्षता मंगलवार को जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रबंधन समिति की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई। जहां स्वच्छता मिशन के कार्यों की समीक्षा की। स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए कार्यों का आकलन किया। सीईओ ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें। जिस पर अधिकारियों ने पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। सीईओ ने कार्यों को समय सीमा में करने जोर दिया। पानी की कमी के कारण शौचालयों का उपयोग सीमित हो रहा है। जिसे जल्द से जल्द दूर करने कहा। स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों के समीप शौचालयों की आवश्यकता वालो स्थानों के बारे में जानकारी ली। जिस पर शौचालय निर्माण की योजना को प्राथमिकता देने कहा गया। ताकि बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छता की सुविधा मिल सके। स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन करने निर्णय लिया गया। इन गतिविधियों में छात्र, स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।


