सीईओ ने कहा- सभी लंबित कार्यों को समय पर पूरा करें

बालोद| जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-23 तक स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को आवंटित नवीन लक्ष्य के विरूद्ध में आवास स्वीकृति एवं प्रथम किश्त के लिए राशि अंतरण की जानकारी ली। उन्होंने प्रथम किश्त प्राप्त हितग्राहियों से मुलाकात की। उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित के संबंध में पूर्ण जानकारी दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *