सीएफ का निलंबित जवान निकला ठगी का मास्टरमाइंड:इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 37 लाख की लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव में 5 लोगों ने खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर लाखों की लूट की है। आरोपी पुलिस लिखी लग्जरी कार में सवार होकर बम्हनी गांव पहुंचे। वहीं एक हार्डवेयर की दुकान में घुसे खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया। घटना 19 मार्च की है। आरोपियों ने दुकान के मालिक और उसकी पत्नी से पूछताछ की और काउंटर में रखे 4 लाख 38 हजार कैश चुरा लिए। इसके बाद वे सीधे घर के अंदर घुस आए। जहां मोबाइल फोन समेत सीसीटीवी का डीवीआर चुराया। कोंडागांव पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें छत्तीसगढ़ फोर्स का एक ससपेंड जवान और पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी शामिल है। इनके कब्जे से करीब 37 लाख का सामान और कैश बरामद किया गया है। पड़ोसी ने मिलकर रची साजिश जिले से 7 किलोमीटर दूर बम्हनी गांव की घटना है। इसी गांव के पड़ोस में रहने वाले साजेंद्र बघेल ने लूट की साजिश रची। रायपुर के रहने वाले निलंबित जवान लेखराम सिन्हा से संपर्क किया। ये दोनों ही इस घटना के मास्टर माइंड थे। पुलिस के मुताबिक, साजेंद्र बघेल ने बताया कि हार्डवेयर दुकान संचालक अजय मानिकपुरी के घर में बहुत पैसा है यदि उसके घर में रेड मारते है तो बहुत रकम मिलेगा। बाकी 4 आरोपियों को लालच दिया। किराए की गाड़ी में पुलिस लिखवाया निलंबित जवान के पास एक गाड़ी इनोवा (CG 10 BM 3041) थी और एक कार XUV बिलासपुर से किराए में लिए और उसमें पुलिस लिखवाया। फिर इस घटना को अंजाम दिया। 19 मार्च दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपियों ने दुकान संचालक अजय मानिकपुरी और पत्नी तुलेश्वरी मानिकपुरी को अपने कब्जे में लिया और पूछताछ के बाद लूट की। वहीं घर में काम कर रहे पुष्कर ठाकुर का मोबाइल फोन भी ले गए। मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस लूट के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। SP के निर्देश पर थाना कोंडागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम ने रायपुर में इनोवा कार के चालक को पकड़ा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि साजेंद्र बघेल के कहने पर पैसों के लालच में उसने यह वारदात की। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट की रकम तथा वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को जब्त कर लिया है। लूट के इरादे से पहले भी आए थे दुकान जांच में पता चला कि निलंबित जवान पहले भी कई लोगों को नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चुका है। वहीं साजेंद्र बघेल ने जहां लूट की वहीं आसपास ही रहता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 15 मार्च को भी गांव आए हुए थे। लेकिन दुकान मालिक घर पर नहीं था जिसके बाद सभी वापस लौट गए। 37 लाख 38 हजार रूपए का सामान और पैसा जब्त आरोपी के पास से लूट की रकम 4 लाख 38 हजार रूपए, एक नग इनोवा कार जिसकी कीमत लगभग 20 लाख, एक नग XUV 300 कार रकम लगभग 10 लाख, 9 नग मोबइल की कीमत लगभग 3 लाख रूपए, कुल 37 लाख 38 हजार रूपए का सामान और पैसा जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के डिटेल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *