सीएमएचओ ने मेटरनिटी विंग का किया निरीक्षण‌:वार्ड में मिली गंदगी, लापरवाही को लेकर स्टाफ को लगाई जमकर फटकार

जिला अस्पताल में गुरुवार शाम सीएमएचओ डॉ बीके ने मेटरनिटी विंग का जायजा लेने पहुंचे। वार्ड में फैली गंदगी, प्रसूताओं के पलंगों पर बैठे अटेण्डरों सहित अन्य अव्यवस्थाओं को देखकर भड़क गये। नर्सिंग स्टाफ से लेकर सफाई कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। महिला विंग में ड्यूटी डॉक्टर का नाम चस्पा ना होने पर उन्होंने प्रबंधन स्टाफ की भी जमकर क्लास ली। इसके अलावा उन्होंने प्रसूताओं से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में चर्चा की। प्रसूताओं और परिजनों से की चर्चा सीएमएचओ ने प्रसूताओं से चर्चा के दौरान कहा कि, आप सभी पूरे भरोसे के साथ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ लें, यदि आपको लगता है कि किसी तरह की लापरवाही स्टाफ द्वारा की जा रही है, तो सीधे तौर पर मुझ से संपर्क कर बता करें। सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने प्रसूता महिलाओं के परिजनों से भी चर्चा करते हुए वार्ड के प्रोटोकॉल के हिसाब से प्रवेश करने को कहा। इतना ही नहीं उन्होंने सभी से मरीजों के खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने की भी बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *