सीएमएचओ ने रायसेन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया:साफ-सफाई और मरीजों के फीडबैक से संतुष्ट दिखे

रायसेन जिला अस्पताल का सीएमएचओ एचएन. मांडे ने बुधवार शाम को निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था, चिकित्सकों की उपलब्धता, मरीजों के प्रति स्टाफ का व्यवहार और भोजन की गुणवत्ता सहित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने अस्पताल स्टाफ से जानकारी ली और वहां भर्ती मरीजों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों से ठंड के मौसम में पर्याप्त कंबल उपलब्ध होने के बारे में भी पूछा। अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई की स्थिति की जांच की गई, जिसके परिणाम संतोषजनक पाए गए। बता दें कि बीते दिनों जिला अस्पताल में कॉकरोच मिलने की घटना सामने आई थी। इसके बाद कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर अस्पताल को बेहतर बनाने और मरीजों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार जांच की जा रही थी। सीएमएचओ ने बताया कि एक दल द्वारा जिला अस्पताल की निरंतर निगरानी के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *