सीएमओ की कार्यशैली से क्षेत्र में भारी नाराजगी, भुगतान में गडबड़ी का लगा आरोप
अनूपपुर। नगर परिषद डोला, डूमर कछार व बनगवा में न्यायालय के आदेश के उपरांत कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया गया था साथ ही सभी कर्मचारियों को कार्य आवंटन भी किया गया था। लेकिन देखा जा रहा है कि कार्य आवंटन के उपरांत भी कई कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं लेकिन उनका भी भुगतान परिषद द्वारा लगातार किया जा रहा है जिससे कि यह कहा जा सकता है कि कहीं ना कहीं इस पूरे सिस्टम में परिषद के ही अधिकारी भ्रष्टाचारियों से मिलकर शासन की पैसों की होली खेल रहे हैं।
परिषद में बायोमैट्रिक लगाने कि उठ रही मांग
नगर परिषद द्वारा जिस प्रकार से शासन की राशि बिना कार्य किये बाटी जा रही है जैसे ही यह जानकारी नगर के लोगो को पता चली तो उन्होंने आवाज उठाते हुए बोले कि नगर में कितने लोग काम कर रहें है हम जानते है हमारें नगर के ही युवाओ को कार्य पर लगाया गया है और अन्य जों दूर दराज से आते है पर कई बार उनका काम न होने के कारण निराष होेकर वापस जाना पड़ता है। आरोप है कि जो युवा और लोग विभाग में कार्य पर लगाए गए हैं न तो बेहतर प्रशिक्षण दिया गया है और न ही स्वतंत्र रूप से कार्य करने का मौका जिसके कारण उन्हें कार्य करने में परेशानी होती है। लोग यह भी मानते हैं कि शासन के पैसों के दुरुपयोग रोकने नगर परिषद में बायोमेट्रिक लगाया जाए जिससे कि कौन कर्मचारी कार्य पर आ रहे हैं इसकी पारदर्शिता बनी रहे अभी तो यह देखा जा रहा है कि कार्य में आने वाले लोग एक दूसरे के हाजरी लगा रहे हैं और चेंबर में बैठकर अपनी ड्यूटी पूरा कर रहे हैं।
उलट पुलट दी गई जिम्मेदारी
इन दिनों नगर परिषद डोला में उल्टी गंगा बह रही है जहां पर देखा गया कि पूर्व में नगर परिषद डोला के सीएमओ राजेश मार्को के द्वारा नगर परिषद में संविलियन हुए कई कर्मचारियों को कार्य आवंटन किया गया था। किस को कौन सा प्रभार व कार्य सौंपा गया सब पत्र में अंकित कराया गया था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद डोला सीएमओ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बिना परिषद को जानकारी दिए अपने चहेते लोगों को कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए एक नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। नगर परिषद डोला के वार्ड क्रमांक 8 में शुक्रवार दोपहर तकरीबन 2.00 बजे संतोष कुमार पाव उम्र 36 वर्ष के सुने घर पर आग लगने की सूचना नगर परिषद को दी गई जहां पर नगर परिषद में फायरमैन टीम को वार्ड क्रमांक 8 के लिए रवाना किया गया दमकल की टीम में दो कर्मचारी व एक महिला कर्मचारी भी सम्मिलित रही जहां पर वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला कर्मचारी जो की नगर परिषद डोला में फायरमैंन के पद पर पदस्थ है। जिस पर लापरवाही और जिम्मेदारियों का निर्वहन न करते हुए वीडियो बनाते हुए देखी जा रही हैं आग लगातार बढ़ते देख वार्ड के 8 के निवासी कमल पाव, संजय पाव ने अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर आग को बुझाने में मदद की जिससे आग पर काबू पाया गया।


