सीएम की सभा में माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी

भास्कर न्यूज। महासमुंद जिला मुख्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री की सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकनृत्य सुआ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राचार्य जीआर सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करने के लिए सिर्फ एक दिन पहले रविवार की शाम को उच्च कार्यालय से निर्देश प्राप्त हुआ। इस पर भी शाला की छात्राओं ने बहुत कम समय में अभ्यास कर इतने बड़े मंच में कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने अत्यधिक सराहा गया। सफलता पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष संदीप दीवान, नीलम दीवान, अरूणा शुक्ला, महेंद्र जैन, हरवंश सिंह ढिल्लो, कौशिल्या बंसल, आनंद गिरि ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। महासमुंद। लोकनृत्य सुआ प्रस्तुति में शामिल पारंपरिक वेशभ्ूषा में छात्राएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *