सीएम के काफिले में टैक्सी घुसाने वाले ड्राइवर की मौत:20 दिन पहले हुआ था बेटा; हादसे में दो लोगों की जान जा चुकी

जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले में टैक्सी घुसाने वाले ड्राइवर पवन की मौत हो गई। पवन 20 दिन पहले ही दूसरी बार पिता बना था। 11 दिसंबर को हुए एक्सीडेंट में एएसआई सुरेंद्र सिंह की पहले ही जान चली गई थी। हादसे में घायल 4 पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। हादसा बुधवार दोपहर तीन बजे अक्षयपात्र सर्किल पर हुआ था। घायल टैक्सी ड्राइवर को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान ड्राइवर ने दम तोड़ दिया। पवन के 20 दिन पहले हुआ था बेटा
मृतक पवन के जीजा राजू ने बताया- पवन करौली का रहने वाला था। जगतपुरा सात नंबर बस स्टैंड के पास किराए पर रहता था। साथ में पत्नी और दो बच्चे भी रहते थे। एक बच्चा ढाई साल का है। दूसरा बच्चा 20 दिन का। डेढ़ साल पहले ही विदेश से नौकरी छोड़कर जयपुर आया था। विदेश में करीब डेढ़ साल नौकरी की थी। एक दिन में वीवीआईपी सुरक्षा में दो बड़ी चूक हुई
हादसे के एक घंटे बाद इसी सर्किल से निकले रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की कारों के बीच एक सिलेंडर से भरा ट्रक घुस गया। उपराष्ट्रपति लघु उद्योग भारती द्वारा सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में आए थे। वहीं, सीएम भी इस कार्यक्रम में जा रहे थे। पहली चूक: सोमवार दोपहर 3 बजे अक्षयपात्र चौराहे पर ट्रैफिक रोका गया था। रॉन्ग साइड से एक टैक्सी नंबर की कार आई, उसी समय वहां से सीएम का काफिला निकल रहा था। वहां तैनात ASI सुरेंद्र सिंह ने टैक्सी को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद टैक्सी सीएम के काफिले की 2 और गाड़ियों से टकरा गई। घायलों में एसीपी अमीर हसन के साथ पुलिसकर्मी बलवान सिंह, देवेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं। टक्कर मारने वाली गाड़ी का ड्राइवर पवन और उसका साथी भी घायल है। कार मालिक ने बताया कि पवन आज (11 दिसंबर) छुट्टी पर था, पता नहीं कैसे गाड़ी लेकर पहुंच गया। एएसआई की इलाज के दौरान मौत: सुरेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जयपुर के वैशाली नगर के रहने वाले सिंह ने जीवन रेखा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं। पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। एएसआई का अंतिम संस्कार गुरुवार को नीमराणा (अलवर) में उनके पैतृक गांव काठ के माजरा में किया गया। वहीं, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने एएसआई को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। दूसरी चूक: सोमवार दोपहर 4.10 मिनट पर उपराष्ट्रपति कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे अक्षय पात्र चौराहे से शाम 4.11 मिनट पर वापस एयरपोर्ट लौट रहे थे। काफिला सीतापुरा से आ रहा था और सिलेंडरों से भरा ट्रक भी सीतापुरा से आ रहा था, जो काफिले के बीच चलता रहा। काफिला ट्रक को पार करता हुआ एयरपोर्ट के लिए निकला। चौराहे से कुछ दूर पहले काफिले के साइड में डिवाइडर के पास ट्रक को चलता हुआ देख पुलिसकर्मियों ने उसे रामनगरिया की तरफ घुमा दिया। …. सीएम के काफिले के एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… मुख्यमंत्री के काफिले में घुसी टैक्सी, 2-गाड़ियों से भिड़ी:रोकने वाले ASI को उड़ाया, मौत; भजनलाल खुद अस्पताल लेकर गए थे जयपुर में एक टैक्सी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में घुस गई और आगे चल रही दो गाड़ियों से भिड़ गई। इस हादसे में 1 एएसआई की मौत हो गई, जबकि 4 पुलिसकर्मी, टैक्सी ड्राइवर सहित 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। (यहां पढ़ें पूरी खबर) ASI की पत्नी बोलीं- मुख्यमंत्री को बचाते शहीद हुए पति:सीएम यहां क्यों नहीं आए, उनको नहीं बचाते तो क्या करते; 6 महीने पहले ट्रैफिक में लगे जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले की दो गाड़ियों को एक टैक्सी ने टक्कर मार दी। बुधवार को हुए एक्सीडेंट में टैक्सी को रोकने के प्रयास में ASI सुरेन्द्र सिंह (52) मौत हो गई। गुरुवार सुबह जयपुर पुलिस लाइन में सुरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्नी सविता सिंह का दर्द फूट पड़ा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *