सीएम के नेतृत्व में तीन देशों का दौरा कर सकती है टीम

रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में पूंजी निवेश को लेकर तीन देशों के दौरे पर जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम पुर्तगाल, स्वीडन और स्पेन का दौरा कर सकती है। टीम में उद्योग विभाग समेत अन्य विभाग अधिकारी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के लिए विस्तार से प्रस्ताव तैयार किया है। बताया जा रहा है कि विदेश दौरे पर जानेवाली टीम के लिए राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय से पॉलिटिकल क्लियरेंस की मांग की है। यह टीम विदेश में वहां की सरकार, उद्योग जगत की हस्तियों और संस्थाओं के साथ झारखंड में पूंजी निवेश को लेकर बातचीत करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *