सीएम के पहुंचने से पहले लुधियाना के बाजार कराए बंद:पुलिस ने कई रूट किए डायवर्ट; निगम चुनाव के लिए आज करेंगे रोड शो

लुधियाना में आज सीएम भगवंत मान दोपहर 1 बजे के बाद रोड शो करेंगे। सीएम के आने से पहले ही पुलिस ने शहर के बाजार बंद करवा दिए हैं, तो वही खुली दुकानों को भी बंद करवा दिया गया, जिससे दुकानदारों में रोष देखने को मिल रहा है। इसके अलावा पुलिस कई रूट भी किए डायवर्ट कए हैं। सीएम के लुधियाना दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कई रूट जहां डायवर्ट कर दिए हैं, तो वहीं सीएम का रोड शो आरती चौक से शुरू होगा, जोकि घुमाकर मंडी, क्लयाण ज्यूलर्ड रोड, कालेज रोड से हकर गुजरेगा। सुरक्षा के चलते चप्पे चप्पे पे पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। घुमार मंडी व कालेज रोड को कराया खाली पुलिस की तरफ से शहर का मुख्य घुमार मंडी बाजार खाली करवा दिया। सुबह ज दुकानें खुली थी उन्हें भी बंद करवा दिया गया। जो इक्का दुक्का दुकानें खुली थी वहां किसी भी कस्टमर को आने-जाने नहीं दिया गया। वहीं कालेज रोड पर भी खुली दुकानों को बंद करवा आसपास खड़े वाहन भी पुलिस ने हटवा दिए। दुकानदारों में रोष, बोले- पहले से ही झेल रहे मंदी की मार सीएम के रोड शो से पहले बाजार खाली करवाने और दुकानें बंद करने से दुकानदारों में भी रोष देखने को मिला। दुकानदार मनोज कुमार, साहिल, विकास और राकेश चौहान ने कहा कि दुकानदार तो पहले से ही मंदी की मार झेल रहे हैं। अब दुकानें बंद करा दी हैं। सीएम कब तक आएंगे और कब तक उनका कारोबार खुलेगा ये तो भगवान ही जानें। लेकिन आज वह खाली हाथ घरों को वापस जाने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *