सीएम डॉ. मोहन यादव सरकार के एक साल पूरे:बीजेपी ने गिनाई उपलब्धियां; पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी बोले- सीएम ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए

मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार के एक साल पूर्ण होने के मौके पर शनिवार को प्रेसवार्ता कर मोहन सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी व पूर्व प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला मंत्री मुकेश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया के मौजूद रहे। प्रेसवार्ता को पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी व पूर्व प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली डॉ. मोहन यादव सरकार के सफलतम सुशासन के एक साल पूर्ण हो गए है। उनका एक साल बेमिसाल रहा। पूर्व प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय- सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए उन्होंने कहा कि डॉ.मोहन सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है। जिसमें गरीब कल्याण के लिए, किसान कल्याण के लिए, युवाओं के लिए, महिला सशक्तिकरण के लिए, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में, गौ रक्षा, कानून व्यवस्था, सिंचाई के क्षेत्र में, नक्सल मुक्त प्रदेश जैसे कई कार्य कर उपलब्धि हासिल की है। अब तक संपन्न हुई 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदा पुरम से 2.07 लाख करोड़, मुंबई, बेंगलुरु, कोयंबटूर, कोलकाता में किए गए रोड शो कार्यक्रमों में 1 लाख करोड़ से अधिक की निवेश, भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में 20000 करोड़ के निवेश और मुख्यमंत्री के यूके और जर्मनी यात्रा में 78000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिये किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिये सफलता के द्वार खोल दिए हैं। इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। एक लाख से अधिक दीदियां लखपति और 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दीपक विजयवर्गीय ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवा में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा। प्रदेश के लगभग 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए वर्ष 2024 में 715 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया गया। एक लाख से अधिक दीदियां लखपति बनीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *