सीएम ने कांग्रेस विधायक के क्षेत्र में तीन घोषणाएं की:उदयपुर के बछार में GSS, भुवाणा में AEN ऑफिस खुलेगा; सलूंबर के सोनार माता मंदिर का विकास करेंगे

विधानसभा में एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई घोषणाएं की। इसमें उदयपुर और सलूंबर जिले के लिए भी घोषणाएं की हैं। सीएम की घोषणाओं में इस बार उदयपुर जिले की मावली के कांग्रेस विधायक पुष्करलाल डांगी की विधानसभा में 3 घोषणाएं की हैं। बता दें कि ये इलाका पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के संसदीय क्षेत्र में भी आता है। सीएम ने इस दौरान उदयपुर में बिजली निगम को लेकर दो बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने बजट में दोनों जिलों के लिए की घोषणाओं में सड़क, खेल मैदान और पशु चिकित्सालय क्रमोन्नयन शामिल है। वहीं, बछार में जीएसएस और भुवाणा में AEN कार्यालय खोलने की घोषणा की गई है। सीएम की उदयपुर-सलूंबर के लिए की घोषणाएं पढे़ं ये खबरें भी…. बेरोजगारों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा:25 हजार नए पदों पर भर्ती होगी; तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। (पूरी खबर पढ़ें) उदयपुर में 8 करोड़ रुपए में झूलते तार होंगे अंडरग्राउंड:बजट में ऐलान- आयड़ नदी पर ब्रिज 4-लेन होगा, दो नए थाने बनेंगे, शहर होगा सिग्नल फ्री बजट घोषणाओं के दौरान में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने उदयपुर जिले में दो नए पुलिस थाने दिए थे। वहीं, शहर के भुवाणा चौराहा से अंबेरी फ्लाईओवर तक सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए राशि दी गई थी। प्रताप नगर से बलीचा मार्ग पर आयड़ नदी स्थित मौजूदा दो लेन ब्रिज को 4 लेन तक विस्तार की घोषणा हुई थी। वहीं शहर में झूलते तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 8 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *