सीएम ने प्रतापगढ़ के लिए दी सौगात:एनिकट, सड़क और पुलिस का होगा निर्माण, डेयरी प्लांट को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा के बजट सत्र में प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिलों के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की है। इनमें एनिकट, सड़क, पुल निर्माण और दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना शामिल है। धरियावद के रावला फला भाण्डला में नया एनिकट बनेगा प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र में रावला फला भाण्डला में एक नया एनिकट बनाया जाएगा। इसके लिए 1 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। धरियावद, प्रतापगढ़ में 5 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण होगा धरियावद, प्रतापगढ़ में 5 करोड़ रुपये की लागत से कई सड़कों का निर्माण होगा। इनमें देवलिया से खजुरी (5 किमी), धोलिया से कुण (4 किमी), सागडा बस स्टैंड से रावतबोर (5 किमी), बेडास से कादमा (3 किमी) और आजणी से आडावेला अग्गड वाया सरवानिया (5 किमी) तक की सड़कें शामिल हैं। नदी पर होगा पुल का निर्माण इसी धरियावद क्षेत्र के नयाबोरिया में सूकली नदी पर एक पुल का निर्माण भी किया जाएगा। इस कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिलों में 50-50 हजार लीटर क्षमता के दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इन प्लांटों से इन क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा। … मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बेरोजगारों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा:25 हजार नए पदों पर भर्ती होगी; तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *