सीएम बोले- देश विकास में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान:कहा- आप जो कर रहे वो सर्वश्रेष्ठ, इसलिए लोग आपका अनुसरण करते हैं

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि ब्राह्मण समाज हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना को दिशा देने वाला समाज है। यह समाज वो है जो पूरे राष्ट्र को दिशा देने का काम करता है ,क्योंकि सभी लोग आपका अनुसरण करते हैं। आप जो करते हैं, समाज के अंदर ही विश्वास है कि आप जो कर रहे हैं वह सर्वश्रेष्ठ है, इसलिए लोग आपका अनुसरण करते हैं। सीएम बैंगलुरु में कर्नाटक ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में बोल रहे थे। सीएम ने कहा- समाज ने विश्वास किया है तो हमें वही करना चाहिए। हम राष्ट्र की मजबूती के लिए हमेशा से आगे रहे हैं, राष्ट्र के लिए समर्पित रहे हैं। हम समान विचार को लेकर चलने वाले लोग हैं, सभी समाजों को रास्ता दिखाने वाले लोग हैं और उनको साथ लेकर चलने वाले भी हैं । हमने हमेशा जो पिछड़े हैं, जो अंतिम पायदान पर बैठा है उसको सहारा देखकर साथ चलने की हमारी प्रवृत्ति है, उसी ने हमें मान और सम्मान दिलाने का काम किया है। आपको हमेशा सम्मान इसलिए मिलता है कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते हैं। भजनलाल ने कहा- हमारे आहार, व्यवहार विचार और वाणी में शुद्धता होगी तो सभी हमारे साथ चलने को तैयार होंगे और हमारी क्षमता होगी कि हम उनका साथ लेकर चलेंगे। हमारी जिम्मेदारी है कि हम हर क्षेत्र में कदम बढ़ाते रहें। हम सभी को समझना होगा कि देश के उत्थान में हर व्यक्ति की भूमिका है। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सामाजिक समरसता हो, ब्राह्मण समाज का योगदान देश की प्रगति में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, वह रहेगा। भजनलाल ने कहा- आज तकनीक का युग है, समाज के युवाओं को तकनीकी शिक्षा में दक्षता प्राप्त करनी चाहिए, ताकि हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकें। धार्मिक पर्यटन और निवेश के लिए राजस्थान आएं सीएम भजनलाल ने कहा- राजस्थान और कर्नाटक की संस्कृति बहुत मिलती है। हमने धार्मिक पर्यटन को विकसित करने का काम किया है, कर्नाटक भी में भी धार्मिक पर्यटन को विकसित करना चाहिए। हमारी सरकार ने निवेशकों के लिए अच्छा माहौल तैयार किया है। धार्मिक पर्यटन और निवेश के लिए कर्नाटक के लोग राजस्थान आएं, उन्हें न्योता देता हूं। पीएम कहते हैं विकास के साथ हमें विरासत को भी संभाल कर चलना है, यह बहुत आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *