सीएम बोले- पहली बार बालाघाट में होगी कैबिनेट:नक्सली समस्या को ‘कैंसर’ बताया; 60 जवानों को मिला आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन

नक्सल समाप्त होने के बाद पहली बार मोहन कैबिनेट की बैठक बालाघाट में होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। सोमवार को सीएम बालाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नक्सली गतिविधि पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम ने हॉक फोर्स के 60 जवानों को बैच लगाकर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया। जिन्होंने नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। सीएम जिले में 100 करोड़ 90 लाख रुपए के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। यह पदोन्नति उन जवानों को दी गई, जिन्होंने 14 जून 2025 को रूपझर थाना क्षेत्र के पचामादादर-कटेझिरिया पहाड़ी जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सीएम ने नक्सली समस्या को ‘कैंसर’ बताया सीएम ने पुलिस की विधांजलि कार्यक्रम, एकल केंद्र और 32 थानों के आईएसओ मिलने की शॉर्ट वीडियो फिल्म का शुभारंभ किया। बालाघाट में सीएम यादव ने नक्सली समस्या को ‘कैंसर’ बताया। वहीं उन्होंने तात्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री लिखीराम की नक्सलियों की ओर से हत्या किए जाने पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि आज कांग्रेसी खामोश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री की हत्या का बदला उनकी सरकार ने लिया। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी का तीन बार नाम लिया। क्रमपूर्व पदोन्नति में शामिल जवानों को मुख्यमंत्री ने फीता काटकर सम्मानित किया। 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन प्रदान किया 60 हॉकफोर्स जवानों को क्रमपूर्व पदोन्नति के साथ ही 10 परिवारों के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। यह वे 14 परिवार हैं जिन्होंने अपने परिजनों को नक्सली घटना में खोया है। जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के साथ हो नक्सली घटना में शहीद होने वाले आमजन के परिवार के 14 परिवारों को नौकरी का पत्र सौंपा। साथ ही बैगा महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आदिवासी टीमों और नक्सल में बेहतर काम करने वाले सीआरपीएफ को भी सीएम ने सम्मानित किया। इस अभियान में हॉक फोर्स के जवानों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मलाजखंड दलम के पांच सदस्यों रीता उर्फ तुब्बी, श्रीरांगु हिड़ामी उर्फ देवचंद, सुमन, ईमला उर्फ तुलसी और रवि मड़ावी उर्फ बदरे को मार गिराया था। सीएम डॉ. यादव पुलिस लाइन में आयोजित ‘साहसिक अभियान’ कार्यक्रम में इन जवानों को सम्मानित करते हुए उन्हें क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरे से जवानों का मनोबल बढ़ने और जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। 100 करोड़ के विकास कार्यों का लोकर्पण करेंगे विकास कार्यों के तहत, मुख्यमंत्री 31 करोड़ 07 लाख रुपए के 07 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा, वे 69 करोड़ 83 लाख रुपए के 20 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। कुल मिलाकर, 100 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्य इस अवसर पर समर्पित किए जाएंगे। इन्हें मिलेगी पदोन्नति
पदोन्नति पाने वालों में विपिन चंद्र खलको, शुभम प्रताप सिंह तोमर, रत्नेश मीणा, मनोज कुमार यादव, प्रदीप कुमार परते और सुनील सिंह कुशवाह सहित अन्य 53 जवान शामिल हैं। कुल 60 जवानों को पदोन्नति से नवाजा जाएगा। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे गिरफ्तार वहीं कार्यक्रम के दौरान बालाधाट में नक्सली मुठभेड़ को फर्जी बताकर, सीएम के आगमन का घेराव करने जा रहे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *