सीएम बोले- राजस्थान में 25 हजार पदों पर भर्ती होगी:तीन शहरों के नाम बदले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाई, विधायकों के वेतन-भत्ते हर साल बढ़ेंगे

विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 125 रुपए बढ़ाकर 1425 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की। माउंटआबू का नाम आबूराज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर, कामां का नाम कामवन करने का भी ऐलान किया। जयपुर में द्रव्यवती नदी पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने का ऐलान किया। सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते हर साल बढ़ेंगे सीएम ने सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते हर साल बढ़ाने की व्यवस्था करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि जिस तरह सरकारी कर्मचारियों के वेतन-भत्ते हर साल अपने आप बढ़ते हैं, उसी तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ेंगे। अगले वित्त ​वर्ष से यह व्यवस्था लागू होगी। जीरामजी स्कीम में मजूदरों को हर सप्ताह पैसा मिलेगा
वीबी जीरामजी योजना के लिए मजदूरों को साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा। 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। मजदूरी देरी से दी गई तो उसमें क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी। 4000 करोड़ रुपए का खर्च राजकोष से किया जाएगा। इसमें मांग के अनुसार बढ़ोतरी भी की जा सकेगी। अन्य प्रमुख घोषणाएं
-मिसिंग लिंक सड़कों पर 500 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होंगे।
-पंचायतों को 9200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
-बिजली तारों को अंडरग्रााउंड करने के लिए 100 करोड़ खर्च होंगे।
-बालोतरा में स्किल डेवलपमेंट हब बनेगा।
-निर्यात बढ़ाने के लिए रिप्स में अधिकतम अनुदान राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ होगी।
-एससी-एसटी किसानों की तर्ज पर अब सभी किसान सोलर प्लांट के लिए लैंड यूज चेंज स्थानीय स्तर पर करा सकेगा।
-निर्माण मजदूरों की मौत पर अब एकमुश्त राशि का भुगतान होगा। अभी एक साथ पैसा नहीं मिलता।
-300 नई रोडवेज बसें खरीदी जाएगी।
-5000 आदिवासी युवाओं को खुद का उद्योग लगाने के लिए ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा।
-माउंटआबू का नाम आबूराज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर, कामां का नाम कामवन किया गया।
-2000 करोड़ रुपए से स्कूल आधारभूत संरचना कोष बनेगा।
– 2500 दिव्यांगों को फ्री स्कूटी दी जाएगी।
– कोटा-बूंदी क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के साथ ही तीन को क्रमोन्नत करने की घोषणा।
-हाउसिंग बोर्ड से पत्रकारों, विधायकों के लिए आवासीय योजनाएं लाने की घोषणा।
-गेहूं के लिए MSP के ऊपर प्रति क्विंटल 150 रुपए बोनस देते हुए 2735 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने की व्यवस्था होगी। ये खबर भी पढ़ें… जूली बोले-एपस्टिन फाइल छोड़ो, उससे बड़ी फाइल की जांच करवाइए:उदयपुर मामले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे, आरोपी और पीड़ित दोनों बीजेपी के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *