सीएम भजनलाल पहुंचे सेन्ट्रल पार्क, वॉक की, आमजन से मिले:ईआरसीपी के सवाल पर बोले- आप मस्त रहिए, स्वस्थ रहिए, सारी चीजे आगे आती चली जाएगी

सीएम भजनलाल शर्मा आज सुबह मॉर्निग वॉक के सेन्ट्रल पार्क पहुंचे। यहां सीएम ने पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट व अन्य बीजेपी नेताओं के साथ मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान सीएम ने सेन्ट्रल पार्क में वॉक करने आए अन्य लोगों से बात भी की। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि अगर हम सभी सुबह व्यायाम करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। मेरा लोगों से यही कहना है कि स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए। आप किसी भी काम में हो। अगर आप सुबह-सुबह वॉक, योगा, प्रणायाम करते है तो आपका पूरे दिन में ताजगी रहती है। आपका काम में भी मन लगता है। ईआरसीपी पर बोले, स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए
इस मौके पर मीडिया ने सीएम भजनलाल से ईआरसीपी पर भी सवाल किया। लेकिन सीएम ने कहा कि आप मस्त रहिए, स्वस्थ रहिए, आगे सारी चीजे आती चली जाएगी। दरअसल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर के दादिया से पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास करेंगे। ईआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने का मुद्दा कांग्रेस सरकार ने उठाया था। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के अंतिम साल में ईआरसीपी परियोजना के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया था। प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही बीजेपी सरकार ने संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना को लेकर मध्यप्रदेश के साथ एमओयू किया। जिसके पहले चरण का शिलान्यास कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने जा रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *