सीएम भजनलाल शर्मा का गहलोत पर तंज:बोले- पूर्व सीएम सदन में नहीं बोलते, बाहर बयान देना शोभा नहीं देता

विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। सीएम ने कहा- आज मैं भारी मन से सदन में कहना चाहता हूं कि प्रतिपक्ष के नेता में चुनौती सहने की कितनी क्षमता है? उन्होंने कहा- मैंने पहले दिन कहा था कि दिशा ठीक हो तो विपक्ष हमारी ताकत है। हम सदन में आए थे, प्रदेश की 8 करोड़ जनता के लिए। इन्होंने पहले बहस की चुनौती दी। हमने जब चुनौती स्वीकार की, तो इन्होंने बहस का सामना करने की हिम्मत भी नहीं दिखाई। मैंने मेरा प्रतिवेदन दिया था। आप 5 साल की बात करते हैं। आज भी तो आपने बात रखी। उनके ही कुछ साथी बीच में बाधा डाल रहे थे। इनके वह साथी आज सदन में नहीं है इसलिए यह बोल पा रहे हैं। लेकिन उस दिन वह सदन में थे तो ये बोल नहीं पाए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बिना नाम लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उन्हें सदन से बाहर बयानबाजी करना शोभा नहीं देता। उन्हें सदन में आना चाहिए। वे सदन में आते हैं, लेकिन यहां नहीं बोलते और बाहर मीडिया के सामने बात करते हैं। वह वरिष्ठ हैं, लेकिन उन्हें तो आना ही अच्छा नहीं लगता। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *